बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा धान बेचने वाले किसानों को बोनस राशि दी जाती है। अज्ञात व्यक्ति ने मृत किसान का फर्जी उत्तराधिकारी बनकर गलत दस्तावेज जमा करके किसान के नाम पर आई बोनस राशि 81600 रुपए को हड़प लिया। मृत किसान के असली उत्तराधिकारी ने इसकी शिकायत एसडीएम व तहसील सकरी कार्यालय में की