June 14, 2026
अमेरिका की ओर से भारत को दिए गए कड़े संदेशों के बावजूद चुप हैं प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओमान तट के पास अमेरिकी सैन्य हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमेरिका की ओर से भारत को दिए गए कड़े संदेशों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं और एक “आज्ञाकारी सेवक” की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में किए गए एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भी न तो अमेरिका ने कोई खेद व्यक्त किया और न ही माफी मांगी। इसके उलट अमेरिका भारत को आदेश देने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।


