गले में घातक वार कर अधेड़ ने कर दी पत्नी की हत्या

 

बिलासपुर । सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि संगम नगर दीनदयाल कॉलोनी मंगला निवासी सुमित्रा सोनवानी पति पंचूराम सोनवानी (60) मंगलवार की शाम 4 बजे अपने घर पर थीं। उसका पति पंचूराम सोनवानी व बेटा भी मौजूद थे। महिला के घर में ईंट जोड़ाई का काम चल रहा है। सुमित्रा अपने बेटे और बहू के साथ मजदूरी कर रही थीं। इसी दौरान वह अपने पति पंचूराम सोनवानी से खाना पकाने के लिए लकड़ी काटने को कहा। फिर सुमित्रा सोनवानी नहाने के लिए घर के बाथरूम में जा रही थी। बाथरूम के अंदर पहुंची, उसी वक्त पीछे से पति पंचू राम लोहे के कट्टानुमा हथियार से सुमित्रा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में महिला का गला कट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पंचूराम मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उसके बेटे ने उसे पकड़ लिया और घर में ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!