युवक ने डॉयल 112 के आरक्षक पर डंडा से किया हमला
घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया
बिलासपुर। विवाद की सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची। वहां एक युवक चाकू लेकर अपने पिता को मारने दौड़ाया। इस बीच आरक्षक ने बीच बचाव किया। तब युवक ने लाठी से आरक्षक के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइन पलिस ने बताया कि 17 जून को डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि कुदुदंड थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सागर सूर्यवंशी अपने पिता मुन्ना सूर्यवंशी के साथ पारिवारिक विवाद कर गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है। साथ ही चाकू लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा रहा है। सूचना पर सिविल लाइन ईगल-2 डायल-112 स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी सागर के हाथ से चाकू छीन लिया गया। इसी दौरान सागर सूर्यवंशी ने पास में रखे डंडे से अचानक आरक्षक क्रमांक 788 मोरज सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट आई। सूचना पर थाना सिविल लाइन पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर पहुंच। आरोपी सागर को पकडक़र हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी सागर की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। उसका मानसिक उपचार चल रहा है। मामले में अपराध दर्ज किया गया है।


