रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर जनता के लिया, ना कि भाजपा के प्रचार के लिए
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर को लेकर कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर केवल प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता को लंबे समय से इसका इंतजार है और इसी वजह से जनता को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जिस परियोजना पर जनता का 16 हजार करोड़ खर्च करने का दावा सरकार कर रही है, उसको समय पर पूरा कर जनता को सुविधा देने के बजाएं उसमें लगातार ये सरकार देरी कर रही है और अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे से पहले सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है, जिससे साफ है कि सरकार को जनता की सुविधा से ज्यादा दिखावे और प्रचार कि चिंता है! वर्षों से लंबित परियोजनाओं को चुनावी दौरे और निरीक्षण के समय गति देना भाजपा सरकार की पुरानी कार्यशैली बन चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जब सरकार ये दावा कर रही है कि 80 प्रतिशत काम पूरा हो चूका है तो फिर ये दिखावे का काम किसलिए सवाल तो ये उठता है कि इस देरी कि वजह से लागत में बढ़ोतरी हुई उसका ज़िम्मेदार कौन है? इस परियोजना में जो अनियमिताएं सामने आयी है। उसकी जाँच और जिम्मेदारों पर कार्यवाही कब तक होगी? शेष काम कब पूरा होगा और आम जनता को इसका वास्तविक लाभ कब मिलेगा? सरकार को श्रेय लेने की राजनीति छोड़कर जवाबदेही तय करनी चाहिए!
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि सड़क एवं परिवहन मंत्री होने के नाते नितिन गडकरी अगर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो, अपनी छत्तीसगढ़ सरकार से भी यह सवाल करना चाहिए कि पिछले ढाई साल में कितने किलोमीटर कि सड़क छत्तीसगढ़ में बनाई गयी है,सड़कों की गुणवत्ता और मरम्मत के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच एवं कार्यवाही कब तक होगी? कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर होने वाले राजनीतिक दिखावे और जनता की मेहनत की कमाई के दुरुपयोग का सदैव विरोध करती है।


