आरएसएस के पंचम सरसंघचालक सुदर्शन स्मृति व्याख्यान माला आज

 

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन, डिप्टी सीएम साव व मंत्री टंकराम वर्मा भी होंगे शामिल
 बिलासपुर. सुदर्शन प्रेरणा मंच के संयोजक डॉ. प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बताया कि मंच द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक सुदर्शन जी की स्मृति में प्रतिवर्ष व्याख्यान माला आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष त्रयोदश (तेरहवींं) व्याख्यान माला का आयोजन आज दिन शनिवार को शाम 06.00 से 07.30 बजे तक, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मुकुल कानिटकर वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए नागरिक कर्तव्य के विषय पर ज्ञानवर्धक एवं सारगर्भित व्याख्यान देेंगे। इस कार्यकम में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. सुंदरलाल शर्मा विवि. बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर वीरेन्द्र कुमार सारस्वत, नगर संघचालक बिलासपुर प्रदीप शर्मा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सुदर्शन प्रेरणा मंच नगर के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ नागरिक बंधु एवं भगिनी से विनम्र निवेदन करता है कि कार्यक्रम स्थल पर समय से 05 मिनट पूर्व उपस्थित होकर कार्यकम के सफलता में अपना योगदान देवें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *