सिरगिट्टी वार्ड में पांच मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए

 

बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के सिरगिट्टी वार्ड में शुक्रवार दोपहर स्ट्रीट लाइट का पोल खड़ा करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोल ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें तेज करंट दौड़ गया। पोल को संभाल रहे पांच मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदर्श नगर वार्ड क्रमांक-11 स्थित पानी टंकी के पास नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर लोहे का पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। देखते ही देखते पूरे पोल में करंट फैल गया और उसे पकड़े मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *