आधुनिक हाईड्रोलिक टूल्स की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक निकलेंगे सुरक्षित

 

बिलासपुर। सडक़ दुर्घटना के दौरान वाहन के अंदर फंसे चालक व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए यातायात विभाग को अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध कराया गया है। मशीन में बैटरी संचालित अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक टूल्स जिसमें कटर मशीन, स्पेडर, रेस्क्यू रेम सेट, स्ट्रांग आर्म शामिल है। इससे वाहन को काटकर तत्काल फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।
एसएसपी रजनेश सिंह व एएसपी रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में सडक़ दुर्घटनाओं में नियंत्रण व रोकथाम के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जा रही है। वाहन चालकों व आम नागरिकों को जनजागरूकता के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। मशीन को ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण और डेमो के दौरान बैटरी संचालित अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक टूल्स जिसमें कटर मशीन, स्पेडर, रेस्क्यू रेम सेट, स्ट्रांग आर्म, ग्लास मैनेजमेंट एक्यूपमेंट व अन्य आपातकालीन उपकरणों संचालन व एसओपी के बारे में जानकारी दी गई है। जिले से आए हुए समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, थाना यातायात के समस्त टैंगो व हाइवे व सभी चौक- चौराहे पर तैनात यातायात के समस्त बल को प्रशिक्षित किया गया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *