गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

​दीपका/कोरबा। एसईसीएल गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन और चोरी के केबल तार की बिक्री से मिली रकम जब्त की है।
​पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 11 बजे 10 से 12 नकाबपोश बदमाश गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में घुसे थे। आरोपियों ने वहां ड्यूटी पर तैनात एसईसीएल कर्मचारी जगन्नाथ पटेल और सीआईएसएफ जवान मिथुन एम से मारपीट कर उनके मोबाइल फोन छीन लिए और कार्यालय में रखा तांबा केबल वायर लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत पर दीपका पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
​विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम रालिया निवासी अरुण चौहान उर्फ ददू (23 वर्ष), सरजू प्रसाद चौहान (39 वर्ष) और रोहित यादव (18 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों आरोपियों को 13 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 जुलाई तक जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी रोशन यादव, भानु विश्वकर्मा, किरण चौहान और भागवत कुशरे की तलाश जारी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *