July 24, 2026
दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई मारपीट के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बिलासपुर . देश के छात्र छात्राओं को जंतर मंतर में पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। जिसके खिलाफ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसीयो द्वारा प्रधानमंत्री निवास के सामने धरना देने पर पुलिस प्रशासन द्वारा अवमानी रूप से जो जनप्रतिनिधियों को जो गिरफ्तारी किया गया। उसके खिलाफ में ब्लॉक से लेकर प्रदेश व देश स्तर पर कांग्रेसियों द्वारा लगातार धरना हड़ताल आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज बिलासपुर के नेहरू चौक पर कांग्रेसियों ने एक दिवसी धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किये।


