शहर की बेटी एंजेल चौकसे बनी मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन अल्लुरिंग
एंजेल चौकसे 42 साल की उम्र में बनी अंतरराष्ट्रीय चेम्पियन
बिलासपुर। दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल क्वीन अल्लुरिंग प्रतियोगिता में शामिल सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका समेत कई देशों महिला प्रतिभागियों को पछाडक़र बिलासपुर की बेटी एंजेल चौकसे ने इंटरनेशनल मिसेस क्वीन अल्लुरिंग 2026 का खिताब हासिल किया है। उन्होंने इस खिताब को जीतकर बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ व भारत देश का नाम रोशन किया है।
बिलासपुर के रहने वाली एंजेल चौकसे ने बताया कि दिल्ली के एक होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत सहित सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता लगातार पाच दिनों तक चली। हर दिन सुबह 6 बजे से तैयारियों की शुरुआत होती थी और रात 11 बजे तक विभिन्न राउंड चलते थे। इन राउंड्स में कैटवॉक, टैलेंट राउंड, इंट्रोडक्शन, प्रश्नोत्तर, ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी असेसमेंट और कई अन्य चुनौतीपूर्ण चरण शामिल थे। हर राउंड के साथ प्रतियोगिता का स्तर और कठिन होता गया। चौकसे ने प्रत्येक चरण को पार किया और फाइनल राउंड तक पहुँची और मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन अल्लुरिंग 2026 का खिताब अपने नाम किया है।


