भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए अमर अग्रवाल
बिलासपुर. भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव के पावन अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठजनों एवं सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद कर सामाजिक एकता और समरसता पर विचार साझा किए।
अमर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी एकजुटता, आपसी सद्भाव और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। समाज की एकता, सामाजिक समरसता और विकास के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने भगवान दक्ष प्रजापति के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज के उत्थान और नई पीढ़ी को संस्कार एवं शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान दक्ष प्रजापति के आदर्शों को अपनाते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


