अंडों से भरा मालवाहक पलटा

 

बिलासपुर। बिलासपुर-कोटा मार्ग पर गनियारी के पास अंडों से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में लदे हजारों अंडे सड़क पर बिखर गए और अधिकांश अंडे फूट जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित अमला मौके पर पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और सड़क पर बिखरे अंडों की सफाई के बाद यातायात को सामान्य कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन और उसमें लदे अंडों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *