लायंस क्लब वसुंधरा ने ग्राम परसदा शासकीय शाला में की शैक्षणिक गतिविधि ढाई सौ बच्चों को बांटी कॉपियां पेन पेंसिल
बिलासपुर . डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रेरणा के अंतर्गत बिलासपुर वसुंधरा ने शैक्षणिक गतिविधियां कोटा रोड ग्राम परसदा के शासकीय प्राथमिक शाला मैं जाकर की कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा जी ने किया यहां पर ढाई सौ बच्चों को नोटबुक पेन पेंसिल का वितरण किया गया सामान्यतः शासकीय स्कूलों में बच्चों को बुक्स वगैरह शासन की ओर से तो दी जाती है पर कॉपियां पेन पेंसिल बैग का अभाव उनके पास में हमेशा होता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए वसुंधरा क्लब से सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन डॉक्टर रश्मि लता मिश्रा जी मंगला कदम, उषा मुद्लियार शोभा चाहिल , अनिमा मिश्रा, ने उपस्थित होकर बच्चों को स्टेशनरी वितरण में सहयोग किया इसके अलावा सावित्री जायसवाल, रेखा गुल्ला, मंजू तिवारी, सुजाता मिश्रा मंजुला शिंदे क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने बच्चों को दी जाने वाली स्टेशनरी में अपना सहयोग प्रदान किया ग्रामीण क्षेत्र में लायंस क्लब वसुंधरा के द्वारा अपनी सेवाएं देने का एकमात्र उद्देश्य कि यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के बहुत ही गरीब घर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं जो की छोटी-छोटी चीजों के अभाव में अपना जीवन यापन करते हैं उसी में शैक्षणिक कार्य हेतु सहयोग करने हेतु लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा से यह सेवाएं दी गई एवं आगे भी इस तरह की सेवा गतिविधियां करने का स्कूल मैनेजमेंट को आश्वासन दिया


