तान्या डांस क्लास के दस वर्ष पूर्ण होने पर सावन महोत्सव का आयोजन

 

 

बिलासपुर. तान्या डांस क्लास ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं यादगार समारोह का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर सावन महोत्सव भी पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, रैंप वॉक, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सावन की खूबसूरत थीम और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया। डांस क्लास के 10 वर्षों का यह गौरवपूर्ण सफर निरंतर मेहनत, समर्पण, प्रतिभा और आप सभी के प्यार व विश्वास का परिणाम है। इस खास अवसर पर डांस क्लास की ऑनर   सोमा घोष एवं संतोष घोष ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।  सोमा घोष एवं   संतोष घोष तथा पूरी डांस क्लास टीम की ओर से आप सभी को इस शानदार आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद।दस वर्षों की उपलब्धियों का जश्न और सावन की खुशियों का संगम—यह समारोह डांस क्लास के लिए एक अविस्मरणीय याद बन गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *