विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा व साक्षात्कार 22 को, रोजगार मेला 20 को
बिलासपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत शक्ति सदन, महिला सशक्तिकरण केंद्र हब में रिक्त संविदा पद एवं अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेन्टर में महिला सेवा प्रदाताओं पदों पर नियुक्ति के लिए दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 22 अगस्त को सवेरे 10 बजे से महिला आईटीआई कोनी में रखी गई है। कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु पदवार सूची वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति अंतर्गत शक्ति सदन के रिक्त संविदा पद जैसे कि आवासीय अधीक्षक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय सहायक, रसोइया तथा सुरक्षा गार्ड एवं चौकीदार, महिला सशिक्तकरण केंद्र हब के रिक्त संविदा पद जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ एवं कार्यालय सहायक तथा अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेन्टर सकरी में महिला सेवा प्रदाताओं के रिक्त पद केंद्र प्रशासक, साईको-सोशल काउंसलर, केसवर्कर, पैरा लीगल कार्मिक एवं वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय कर्मचारी एवं रसोईया, सुरक्षा गार्ड, नाईट गार्ड की भर्ती की जानी है।
रोजगार मेला 20 को, 85 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 20 अगस्त 2026 को सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में 3 निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी, जिसमें मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, फीजियोथेरेपिस्ट, कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, रिलेशनशीप मैनेजर, अस्टिेंट मैनेजर ट्रेनी जैसे कुल 85 पद शामिल हैं।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति लानी होगी। मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन कर एवं रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।


