डबल इंजन सरकार में रेलवे छत्तीसगढ़ से वसूली में नंबर वन सुविधा में सबसे पीछे – कांग्रेस
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि भारतीय रेल के अधिकृत फेसबुक पेज पर देश के सभी 70 रेल डिवीजन के समय पालन (Time Tabel Punctuality) की रैंकिंग प्रसारित की गयी है। इस रैंकिंग में देश के सभी 70 डिवीजनों में चलने वाली ट्रेनों के समय/विलंब पर चलने का आकलन कर इस सूची को बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि इस सूची में रायपुर डिवीजन 61वें, नागपुर डिवीजन 57 वें और बिलासपुर डिवीजन 68 वें नंबर पर है, इस सूची को देख कर बहुत ही अफसोस हो रहा है कि छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के सबसे महत्वपूर्ण व सबसे अधिक आय अर्जित करने वाले बिलासपुर मंडल और उसमें सम्मिलित रेल डिवीजन बिलासपुर, रायपुर व नागपुर का उपयोग रेल मंत्रालय द्वारा मात्र आय अर्जित करने के लिए किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि केन्द्र की सरकार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे जोन से हर साल लगभग 24 हजार करोड़ से अधिक केवल माल भाड़े से कमाती है। लेकिन जब यात्री सुविधा देने की बारी आती है, तो भाजपा सरकार हमेशा छत्तीसगढ़ की उपेक्षा करती है। दलिय चाटुकारिता में भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर मौन धारण कर लेते है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि रेलवे को इन डिवीजनों में निवासरत आम जनों के जन सुविधाओं से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। तीसरे और चौथे रेल लाइन के निर्माण के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी क्यों? अडानी का कोयला ढोने के लिये यात्री ट्रेनों को रोका जाता है। इस रिपोर्ट से यह साबित हो रहा


