सडक़ पर बैठे मवेशियों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, चालक की मौत

 

 

 

रक्षा बंधन पर पत्नी को उसके मायके में छोडक़र लौट रहा था युवक

बिलासपुर। सडक़ पर बैठे मवेशियों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। पीछे से आ रही पिकअप की चपेट में बाइक चालक आ गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि दर्री निवासी दिलहरण कैवर्त (24) बीते गुरुवार की सुबह 8.30 बजे बाइक से अपनी ससुराल गया था। वह रक्षाबंधन पर्व पर अपनी पत्नी को मायके छोडक़र वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुर्रा भ_ा रोड के पास सडक़ पर बैठे मवेशियों को देखकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में दिलहरण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ब्रेक लगाने से फिसल गई बाइक

बताया जा रहा है कि युवक की बाइक तेज रफ्तार में थी। मुर्रा भ_ा के पास बीच सडक़ पर मवेशियों को बैठा देखकर वह घबरा गया। मवेशियों को बचाने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई और वह सडक़ पर गिर गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *