भोजली उत्सव छत्तीसगढ़ संस्कृति का धरोहर- त्रिलोक
ग्राम सिलपहरी में भोजली उत्सव का विराट आयोजन
बिलासपुर . पूरे देश दुनिया में छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहा जाता है, यह क्यों कहा जाता है यहां के सीधे सरल मेहनतकश ईमानदार इंसान, हमारी भाषा हमारी संस्कृति हमारे तीज त्यौहार हमारी मिलनसiरिता इन्हीं कारण छत्तीसगढ़िया अपनी अलग पहचान बनाते हैं, भोजली उत्सव भोजली तिहार हमारे छत्तीसगढ़ संस्कृति के अमूल्य धरोहर है, जिसका संरक्षण और संवर्धन करने की जिम्मेदारी हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों की है, यह बातें कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी में आयोजित विराट भोजली महोत्सव के अवसर पर हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेताराजेंद्र शुक्ला पंडित महेश मिश्रा कांग्रेस नेता अमित यादव नंदकिशोर यादव इंद्राणी कौशिक गौरी शंकर ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत के युवा जुझारू सरपंच टीकाराम यादव ने किया इस अवसर पर शुभम श्रीवास युवा नेता अमन साहू नरोत्तम पटेल उप सरपंच राजकुमार पटेल शेर पाल द्वारिका प्रसाद पटेल विनोद यादव सुनीता यादव सुश्री अनीता यादव सुश्री दीपा यादव पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, हीलेंद्र ठाकुर गायिका लक्ष्मी करियारे भाजपा नेता पुनिराम साहू महाराज सहित अंचल के दर्जनों गांव से आए हुए हजारों लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर आयोजन समिति श्री संकट मोचन सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा त्रिलोक श्रीवास का आतिशबाजी पुष्प हार और स्मृति चिन्ह देखकर भव्य स्वागत किया गया .


