‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस

‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी
‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
मुंबई /अनिल बेदाग : हिंदी सिनेमा में रोमांस की कहानियां भले ही कई बार देखी गई हों, लेकिन जब प्रेम कहानी का रंग स्थानीय मिट्टी, मासूमियत और रिश्तों की गर्माहट से जुड़ता है, तो उसकी खूबसूरती अलग ही नजर आती है। विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया स्टारर आगामी हिंदी रोमांटिक ड्रामा ‘कजिन ईशा’ का फर्स्ट लुक इसी एहसास को पर्दे पर उतारने का वादा करता है।
विक्रांत राय फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मोशन पोस्टर में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहली झलक में ही ध्यान खींचती है। दोनों के बीच की सहज नजदीकियां, मासूम एक्सप्रेशन और भावनात्मक जुड़ाव पुराने दौर के एवरग्रीन रोमांस की याद दिलाते हैं।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘कजिन ईशा’ की कहानी शहरी प्रेम कहानियों से अलग एक स्थानीय और दिलचस्प दुनिया में आगे बढ़ती है। फिल्म की खासियत सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि रिश्तों की मासूमियत, हल्की शरारत और मानवीय भावनाओं का मेल भी नजर आता है।
खास बात यह है कि विक्रांत राय फिल्म में मुख्य अभिनेता के साथ निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म का निर्माण आर. जी. चंद्रा ने और सह-निर्माण पारुल तोमर ने किया है। रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फर्स्ट लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *