हॉकी संघ के डॉ.मनीष श्रीवास्तव अध्यक्ष और शबनम अंसारी बने महासचिव

 

 

छत्तीसगढ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न
बिलासपुर। हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में छत्तीसगढ हॉकी के अगामी कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन विधिवत किया गया, जिसमें मनीष श्रीवास्तव बिलासपुर को अध्यक्ष चुना गया, वही महासचिव शबनम अंसारी राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी कवर्धा के अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एक समारोह में हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त किए गए मुख्यनिर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक लोकबहादुर सिंह, छत्तीसगढ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रमेश कुमार श्रीवास्वत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक ए एक्का, सहित युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, सहित खेल जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों को रेलवे स्टेशन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेई, कराते संघ से अविनाश शेट्टी हेमंत परिहार ,सुशील मिश्रा, कबड्डी संघ से प्रदीप यादव, सुनील शुक्ला गुरुदेव अवस्थी सुनील शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला छुट्टू शेख समीर आनंद सिंह नावेद खान फरीद बेग सुलतानुद्दीन अमित मंडल राजेश हेनरी, धनीराम यादव, भूपेंद्र सिंह ठाकुर गोलू अख्तर खान देवेंद्र राठौर, सुभाष कुमार, उत्तम दास, ओमकार यादव सहित काफी संख्या में खिलाड़ी व खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *