गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

5.59 मीटर की ‘ऑर्गन ऑफ होप’ ने बनाया गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में ‘ऑर्गन ऑफ होप’ का नाम, लालबाग में अंगदान को लेकर अनूठी पहल
मुंबई/अनिल बेदाग : गणेशोत्सव के रंग में रंगे लालबाग में इस बार भक्ति के साथ मानवता और उम्मीद का संदेश भी दिखाई दे रहा है। ग्लेनेईगल्स अस्पताल मुंबई ने लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सहयोग से ‘ऑर्गन्स ऑफ होप’ अभियान के तहत 15.59 मीटर ऊंची विशाल फाइबरग्लास ‘ऑर्गन ऑफ होप’ का अनावरण किया है। मानव शरीर के विभिन्न अंगों को दर्शाती यह अनूठी मूर्ति गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में “अंगों की सबसे बड़ी फाइबरग्लास मूर्ति” के रूप में दर्ज हुई है।
इस पहल का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान लालबाग पहुंचने वाले लोगों के बीच अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना है। अभियान से जुड़े स्वयंसेवक लोगों से संवाद कर उन्हें अंगदान की सही जानकारी दे रहे हैं और परिवार के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अस्पताल के सीईओ डॉ. बिपिन चेवाले के अनुसार, इस अभियान का मकसद अंगदान का संदेश अस्पताल की चारदीवारी से बाहर ले जाकर समाज तक पहुंचाना है। वहीं, सुधीर सालवी ने इसे जरूरतमंदों को जीवन का उपहार देने वाली पहल बताया। ‘ऑर्गन ऑफ होप’ लालबाग में सिर्फ एक विशाल संरचना नहीं, बल्कि उम्मीद, करुणा और जीवन बचाने की सोच का प्रतीक बनकर सामने आई है।
इस अभियान में झेडटीसीसी, मोहन फाउंडेशन, नर्मदा किडनी फाउंडेशन, वर्मा ट्रस्ट, डोनेट लाइफ लुनावा हेल्पिंग हैंड्स, आईएससीसीएम – इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन, मुंबई सिटी ब्रांच के साथ रामनारायण रुइया स्वायत्त महाविद्यालय, एसएनडीटी माटुंगा, कीर्ति कॉलेज और खालसा कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *