जटगा में एनएच-130 पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर

 

कोरबा। जटगा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर सुबह करीब 7 बजे तीन वाहनों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सडक़ किनारे खराब खड़े सरिया लोड ट्रेलर को पीछे से आ रहे भारी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कुछ देर बाद तीसरा वाहन भी दोनों से जा भिड़ा।तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। एक चालक घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चार पहिया वाहन, भारी वाहन और सवारी बसें करीब चार घंटे तक फंसी रहीं। यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
जटगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे की देखभाल करने वाली एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खराब वाहनों के लिए साइन बोर्ड, इंडिकेटर और नियमित पेट्रोलिंग की जरूरत है। पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *