बाइक में स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

 

बिलासपुर। शहर की व्यस्त सडक़ों पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। युवक बाइक की सीट पर खड़े होकर और कभी हैंडल छोडक़र सडक़ पर बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। उसके पीछे चल रहे लोग अलग-अलग स्थानों पर उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो में युवक कैमरा लेकर चल रहे लोगों की ओर इशारे करता भी दिखाई दे रहा है। देर रात वीडियो प्रसारित होने के बाद शहर में सडक़ सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो में युवक जेल रोड, लिंक रोड, मिशन अस्पताल रोड और सदर बाजार रोड पर बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन सडक़ों पर सामान्य रूप से वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर बाइक की सीट पर खड़ा होकर वाहन चलाता रहा। कई बार वह दोनों हाथों से हैंडल छोडक़र स्टंट करता दिखाई दे रहा है। युवक के पीछे चल रहे लोग लगातार इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान युवक वीडियो बनाने वालों की ओर देखकर अलग-अलग इशारे भी करता रहा। स्टंट के दौरान बाइक का संतुलन बिगडऩे पर युवक के साथ ही आसपास चल रहे दूसरे वाहन चालक और राहगीर भी दुर्घटना की चपेट में आ सकते थे।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *