रविंद्र सिंह ने की भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव व हमले की कड़ी निंदा

 

बिलासपुर.  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर असन में हुए पथराव व हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में लगातार लोकतंत्र पर हमला हो रहा है । भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है । लगातार विपक्ष के नेताओं, प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, देश के जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्र लेखकों, पत्रकारों व समाज सेवकों को यदि सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है तो गृह मंत्री को तत्काल पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार हत्या, ठगी, चोरी -डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुये हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मामले में भी शासन प्रशासन पूर्ण रूप में अक्षम साबित रहा है। लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सभी दल के नेताओं को जनता तक पहुंच संवाद करने का अधिकार होता है लेकिन इस तरह के सुनियोजित हमलों से विपक्ष के नेताओं को रोकना निंदनीय कृत्य है। पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल जी के काफिले के जाते समय व दिशा बदलकर आते समय भी हुयी इस निंदनीय घटना के बाद रात में भी कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गयी इससे साबित होता है कि पुलिस व जिला प्रशासन चुनाव के समय भी सत्ता धारी दल के कार्यकर्ता के रूप में दबाव में काम कर रहे हैं और चुनाव आयोग किसी प्रकार की पहल नहीं कर रहा है! इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल सिंह चौहान ने कहा कि इस घटना से अखिल भारतीय कांग्रेस कामेटी के सचिव असम सह प्रभारी मनोज चौहान जी भी घायल हुए हैं। यदि पुलिस प्रशासन को पूर्व में ही यैसी घटना की जानकारी थी। तो पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल जी मनोज चौहान जी व प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं की सुरक्षा का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। इस घटना पर अब तक चुनाव आयोग क्यों मौन है। कहीं ना कहीं जन प्रतिनिधियों व विपक्षियों को हतोत्साहित करने के लिए इस तरह के कृत्य किए जा रहे है जिसकी हम सभी कांग्रेस जन कड़ी निंदा करते हैं। वही उच्च स्तरीय घटना की जांच के साथ-साथ भविष्य में कांग्रेस के सभी नेताओ की सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *