महिलाओं की अगुवाई में गणेश उत्सव का आयोजन

 

 

महिलाओं पर पूजा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी

बिलासपुर। राजस्व कॉलोनी सरकंडा स्थित संजय हाइट्स में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। पिछले आठ वर्षों से यहां गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि पूजा-पाठ से लेकर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी कॉलोनी की महिलाएं स्वयं संभाल रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान सुबह और शाम दोनों समय विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना महिलाओं द्वारा की जाती है। इसके साथ ही भोग-प्रसाद, आरती, भजन संध्या तथा बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी महिलाओं की अगुवाई में किया जा रहा है। सोसाइटी की सीमा साहू, शारदा राव, आशा कश्यप, मेनका गोपाल, शोभा सोनी, शिवली लावण्या, कनक, निशा मरावी, भावना जायसवाल, शालिनी, पूनम, अनिता दीवान, शालू राजपूत, वंशिका सहित पूरी कॉलोनी की महिलाएं सम्पन्न करा रही हंै।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *