खपरगंज उपद्रव के मुख्य आरोपी राम सिंह मप्र से गिरफ्तार
पुलिस को गुमराह करने सोशल मीडिया में वीडियो कर रहा था जारी
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर. सिटी कोतवाली के खपरगंज क्षेत्र में पथरबाजी कर उपद्रव फैलाने वाला मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पन्ना क्षेत्र के अपने दोस्त के घर में कई दिनों से छुपा हुआ था। पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया में सरेंडर करने संबंधी वीडियो जारी करता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को एसीसीयू की टीम ने मध्यप्रदेश के पन्ना में दबिश देकर आरोपी ठाकुर राम सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से जेल ले जाने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा का घेरा मजबूत रखा। जेल पहुंचते ही आरोपी के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और नारेबाजी की। घटना के बाद धारा 144 लगाईं गई थी। शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। साथ ही जेल रोड पर कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे।पुलिस ने सुरक्षा के बीच आरोपी ठाकुर राम सिंह को जेल दखिल कर दिया है।
दोनों पक्षों से अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों को आरोपी बनाने का दावा किया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ हिंसा, जानलेवा हमला जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज की। इसके बाद से लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जाती रही।
मध्यप्रदेश में छुपा था राम सिंह
राम सिंह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। उसे पकडऩे के लिए टीम कई बार रायपुर में दबिश दे चुकी थी। लेकिन, वह नहीं मिला। इसके बाद से पुलिस की तकनीकी टीम उसका लोकेशन सहित तकनीकी साक्ष्य जुटाती रही। पिछले सप्ताह पुलिस को खबर मिली थी कि राम सिंह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भाग गया है।



