बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया, युवती से दुष्कर्म
तारबाहर पुलिस ने ऑटो चालक को घेराबंदी कर पकड़ा, मोबाइल जब्त
बिलासपुर. तारबाहर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को पीड़िता नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक सीजी 10 बीयू 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई थी। आरोप है कि ऑटो चालक करन दरभे (23) ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती ऑटो में बैठाया और एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-3 के पास ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसके मुंह को हाथ से दबाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने धारा 64, 138, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन दरभे पिता जवाहर सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई, थाना सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।


