March 6, 2020
महिला दिवस में नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान , शपथ ग्रहण,एवं विमोचन का होगा आयोजन
दुर्ग. शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च को प्रातः 11:00 बजे शाहीद मेमोरियल हाल छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग में राज्य स्तर पर भव्य महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है । संयोजक-डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि प्रातः 11:00 बजे प्रथम सत्र में प्रर्दशनी का आयोजन, प्रांतीय पदाधिकारियों, जांजगीर, बालोद व मुगेली जिला के पदाधिकारियों का शपथग्रहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि- अरूण वोरा विधायक दुर्ग, अध्यक्षता-धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग, विशेष अतिथि के रूप राजेश यादव सभापति दुर्ग, देवेन्द्र देशमुख जनपद अध्यक्ष दुर्ग, केशव बंटी हरमुख पूर्व सभापति , पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम समाज सेविका , ऊषा बारले अंतर्राष्ट्रीय पंथी/पंडवानी गायिका ,रजनी विजय बघेल समाज सेविका, , नीता डुमरे हाँकी खिलाड़ी , फिल्म अभिनेत्री प्रीति डुमरे, जागेश्वरी मेश्राम व उपासना वैष्णव ,समाज सेविका-रत्ना नारमदेव, साहित्यकार-नीता मौर्य, जिला अध्यक्ष छ.ग.जर्नलिस्ट्स वैलफेयर युनियन विजय लक्ष्मी चौहान,अरूण खरे-विकास खंड शिक्षा अधिकारी धमधा, जी.पी.देशलहरे-प्राचार्य बोरी,डाॅ.अरुणिका आर सोनटेके चिकित्सक से.9,राम बाई साहू-पर्यावरण संरक्षक उपस्थित रहेगे । डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने आगे बताया कि दोपहर 3:00 बजे भोजन अवकाश उपरांत सम्मान समारोह व प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि-डोमेश्वरी वर्मा अध्यक्ष जि.पं.रायपुर, अध्यक्षता-शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जि.पं.दुर्ग, अति विशिष्ट अतिथि-सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जि.पं.बालोद, विशेष अतिथि के रूप रानू सोनकर-अध्यक्ष न.पं.गुण्डरदेही, सुचित्रा साहू अध्यक्ष ज.पं.गुण्डरदेही, मैत्रियी माथुर-पूर्व न्यायाधीश, उमा रिगरी-सरपंच ग्राम पंचायत पुरई,तुलसी साहू-अध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी,प्रेमलता मढरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष-कुर्मी क्षत्रिय समाज, के.एस.चौहान संयोजक चौहान फाउंडेशन दुर्ग, प्रहलाद रूंगटा संरक्षण-जन समर्पण एक प्रयास फाउंडेशन, राजेन्द्र अग्रवाल चेयरमैन अग्रसेन ग्रुप आफ कालेज,निश्चय बाजपेयी समाज सेवक व पार्षद कुम्हारी, सुरेन्द्र शर्मा-समाजसेवी व अधिवक्ता, लखन लाल साहू, समाज सेवक,के.के.तिवारी समाज सेवक,बद्री प्रसाद पारकर-समाज सेवी व राष्ट्रीय कृषक,जगत निषाद -समाज सेवक,लक्ष्मण राव-समाज सेवक व विश्राम चन्द्राकर-वरिष्ठ साहित्यकार मौजूद रहेगे। संयोजक देवांगन आस ने बताया कि सम्मान समारोह में 10 प्राचार्य 40 शिक्षिकाओं को नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान व 40 बालिका को बालिका प्रतिभा सम्मान व 05 संस्था को उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया जाएगा । जिसमें प्राचार्य-डाॅ.कल्पना द्विवेदी jrd दुर्ग, दीप्ति गुप्ता तिलक स्कूल दुर्ग, कुन्ती जोगी लिमतरा, लता रघुकुमार कुम्हारी, कीर्ति बाला श्रीवास्तव सुरडुग, सी.केरकेट्टा बेल्हारी, दिव्या मिंज तर्रा, मित्रा राय चौधरी मडोदा टैंक,कुमुदनी बाघ द्विवेदी बलौदा,कविता वानखेडे कन्नेवाडा, शिक्षिकाओं में -सुचिता साहू तेलीबांधा,मधु कारकेल ,जयंती दुबे जांजगीर, दुर्गा प्रमोद तिवारी लोरमी, अर्चना मोकद्दम वैशाली नगर, चमेली साहू सुकली, मधुमाला कौशल सिकोसा, कमला वर्मा हर्राठेमा, विनीता सिंह कैलाश नगर, आरती बंछोर करंजा भिलाई, पुष्पा पटेल अंडा, ईश्वरी देवांगन शिक्षक नगर,, रजनी शर्मा रायपुर, मधुलिका दुबे जमनीपाली, विभा सोनी जांजी,आशा उज्जैनी जांजी, सुधारानी शर्मा सूरदा,अर्चना शर्मा अकलतरा, स्नेहलता टोप्पो सरगुजा, माधवी गणवीर बांधाबाजार, नीता त्रिपाठी सेक्टर 6,रूपा साहू कोडिया, डॉ.दुलारी चन्द्राकर ढौर, संगीता चन्द्राकर भिलाई, प्रज्ञा सिंह हनोदा,योगमाया वर्मा बोरसी, चन्द्रप्रभा साहू तिरगा,सरोजनी बघेल पुलगांव, कादम्बिनी यादव बडगांव,केशरीन बेग भण्डेरा, नंदा सोनी भण्डेरा सरस्वती श्रीवास्तव अंजोरा सम्मानित होंगे। यह जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र रत्नाकर ने मीडिया को दिया।