मतदाता सूची में नाम जुड़वाने विशेष अभियान शुरू
छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं का होगा पंजीयन
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का अद्यतनीकरण
बिलासपुर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं नए युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पहली बार मतदान के पात्र बने युवाओं तथा अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके नागरिकों के नाम जोड़े जाएंगे। यह कार्य बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी की कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीयन सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करने की अपील की है।


