अधिकारियों की निगरानी में हुआ नशीले पदार्थों का नष्टीकरण

 

बिलासपुर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के बाद जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में 8 अक्टूबर को विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 61 प्रकरणों में जब्त सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। इसमें 302.642 किलो गांजा, 1989 नग सीरप, 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 9641 नग इंजेक्शन/एम्पुल, 9.38 ग्राम चरस, 248 नग कैप्सूल और 11,610 नग टेबलेट शामिल हैं। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति और निर्देशन में संपन्न हुई। जब्त मादक पदार्थों को भ_ी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाने के साथ रोलर के माध्यम से भी नष्ट किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी सहित पंच उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और नियमानुसार नष्टीकरण कराया गया।

अवैध कारोबार को रोकना मुख्य उद्देश्य
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण का उद्देश्य इनके दोबारा उपयोग या अवैध कारोबार में पहुंचने की किसी भी संभावना को खत्म करना है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *