केंदा घाटी से हाईवा व ट्रक नीचे गिरा
बिलासपुर। बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को जोडऩे वाली केंदा घाटी में सडक़ की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है। जर्जर सडक़, जगह-जगह बिखरी गिट्टी और खतरनाक मोड़ों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। शनिवार को को घाटी में हाईवा और ट्रक सडक़ से नीचे गिर गए। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घाटी के कई हिस्सों में सडक़ जर्जर हो चुकी है। वहीं, सडक़ पर बिखरी गिट्टी के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। खतरनाक मोड़ों की बनावट और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की कमी से वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। खासकर भारी वाहनों के लिए घाटी से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। केंदा घाटी का मार्ग दोनों जिलों के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सडक़ की बदहाल स्थिति और लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


