चलती चिता में अनियंत्रित ऑटो घुसी, आग से झुलस गए मामा-भांजा

 

घायल मामा-भांजा को सिम्स में भर्ती कराया गया

बिलासपुर। चलती चिता में अनियंत्रित होकर ऑटो घुस गई। जिससे ऑटो में सवार मामा-भांजा आग की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रुप से झुलस गए हैं। आटो में आग लग गई थी।आसपास के लोगों ने ऑटो व दोनों युवकों को बाहर निकाले। मामा-भांजा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक निवासी दशरथ सिंह राजपूत ऑटो चलाते हैं। उनके भांजे शैलेंद्र सिंह कोरबा के इमलीडुग्गू में रहते हैं। मंगला के धुरीपारा निवासी उनके एक रिश्तेदार वृद्धा की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद मामा-भांजे ऑटो से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो बैक गियर में लगी हुई थी। दशरथ ने जैसे ही ऑटो स्टार्ट कर आगे बढ़ाने की कोशिश की। ऑटो आगे जाने के बजाय पीछे की ओर लुढक़ने चलते हुए सीधे जलती चिता में घुस गई। हादसे में झुलसे मामा-भांजे को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। अंतिम संस्कार के दौरान हुई इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में सवार दशरथ और शैलेंद्र किसी तरह बाहर निकले, लेकिन तब तक आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया था। कुछ ही देर में ऑटो पूरी तरह जल गया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *