जीएसटी राज्य अधिवक्ता संघ का नारायणपुर में 18 से 25 दिसंबर तक सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
लगभग 500 वकील खिलाड़ी लेंगे स्पर्धा में हिस्सा
बिलासपुर. नक्सलवाद समाप्त होने के बाद नारायणपुर में राज्य जीएसटी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जीएसटी राज्य अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2- बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में इस वर्ष 18 दिसंबर 25 तक अयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सफेद प्रो सॉफ्ट गेंद से मैच खेला जाएगा। सभी मैच 12 ओवर के रहेंगे। मैच नॉक आउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। जीएसटी सीजन -1 जनवरी 2026 में बिलासपुर के मिनी स्टेडियम में खेला गया था। इस प्रतियोगिता के पहले सीजन में 16 की टीम ने भाग लिया था जिसकी भारी सफलता से प्रभावित होकर जीएसटी अधिवक्ता आयोजन समिति ने नारायणपुर में दूसरे सीजन में कुल 24 की टीम के खिलाड़ी भाग लेने की स्वीकृति दी है जिनमे प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर के नारायणपुर में खेल का जौहर दिखाएंगे। विशेष रूप से जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बालोद, अंतागढ़ और निकटवर्ती उड़ीसा रायगढ़ा, कोरापुट, नबरंगपुर, नुवापाड़ा के अधिवक्ता क्रिकेट इसके अतिरिक्त चंद्रपुर महाराष्ट जिला अधिवक्ता संघ को को भी आमंत्रित किया गया है। आपसी मदद, भाईचारा को बढ़ावा देकर स्वस्थ्य के लिए प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिश तथा अन्य न्यायविदों की शामिल होने की संभावना है। इसके प्रदेश के मुख्य मंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रित किया गया है। विशेष अतिथि के तौर पर दंतेवाड़ा में स्थानीय खेल को बढ़ावा देने भारत के महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर केे स्पोर्टस फाउंडेशन दंतेवाड़ा को भी आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नारायणपुर अधिवक्त खेल आयोजन समिति के श्रीमती संगीता जैन, सुदर्शन मंडल, अजय शील, आदर्श पाण्डेय, संजय कुरुप, पीटीआई टीचर गया प्रसाद देवांगन, सपन कुमार बैरागी, जैकी कश्यप, अनुराग पांडे, विशाल चौहान, अजय संचेती का विशेष योगदान है। वही अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य जे एस राठौड़ और नारायणपुर के युवा हाई कोर्ट अधिवक्ता अपूर्व बैरागी इस योजना को सफल बनाने में जोर शोर से जुटे हुए हैं।



