November 11, 2026
नवंबर में ही जमने लगी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी के साथ गिरेगा पारा
शिमला. हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में 10 नवंबर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य में मौसम बदलेगा। विभाग ने 11 नवंबर को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विभाग ने 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में वर्षा, अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 13 नवंबर को राज्य के पांच जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में वर्षा, अंधड़, बर्फबारी और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के शेष जिलों में भी वर्षा और अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।


