हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता का भूकंप

 

गंगटोक/शिमला. हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके पश्चिम सिक्किम के अलावा पूर्वी सिक्किम के कुछ इलाकों और राज्य की राजधानी गंगटोक में भी महसूस किए गए। वहीं, इससे पहले बुधवार रात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों राज्यों में भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सिक्किम में भूकंप बृहस्पतिवार सुबह चार बजकर 30 मिनट पर आया। इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के ग्यारशिंग जिले में युक्सोम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 73 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। इसका केंद्र 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *