November 12, 2026
अमूल गोल्ड 4 रुपये तो ताजा 2 रुपये प्रति लीटर महंगा
नई दिल्ली. डेयरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने अमूल ब्रांड के दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू होंगी। जीसीएमएमएफ ने बुधवार को कहा कि दूध उत्पादन की लागत में भारी वृद्धि के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।
देशभर में अमूल दूध की कीमतों में चार से पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नई दरें 12 नवंबर, 2026 से लागू होंगी। जीसीएमएमएफ ने कहा, ”सबसे अधिक बिकने वाले अमूल ताजा टोंड दूध (तीन प्रतिशत वसा) की कीमत में केवल दो रुपये प्रति लीटर (3.3 प्रतिशत) और अमूल गोल्ड दूध (छह प्रतिशत वसा) की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर (5.5 प्रतिशत) की वृद्धि की गई है।” कंपनी ने इससे पहले इस साल मई में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं।


