बीच सडक़ में आवारा मवेशियों की भिडंत से सहमे हुए हैं लोग


बाजार में लोगों को रोज करना पड़ता है खतरा का सामना
बृहस्पति बाजार में 10 मिनट तक आपस में लड़ते रहे सांड

बिलासपुर.  सडक़ों पर आवारा मवेशियों का आतंक दिनों दिन बढ़ रहा है, जिसके चलते बाजार आने वाले लोगों को खतरा का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पति बाजार में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। सडक़ पर लोग थम गए इसके बाद भी मवेशियों का झगड़ा शांत नहीं हो रहा था। करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों लड़ते उन्हें अलग कराने के लिए पानी छिडक़ाव किया गया। ले देकर दोनों को अलग कराया गया इस दौरान आने जाने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे। मालूम हो कि नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाने के लिए एक विशेष अमला बनाया गया है किंतु निगम कर्मी लड़ाकू सांड़ को नहीं पकड़ते। घरेलू गाय की धरपडक़ कर छोडऩे के नाम पर वसूली करते है।
स्वच्छता में दक्षता हासिल करने वाला स्मार्ट सिटी आवारा मवेशियों की समस्या से जूझ रहा है। इस दिशा में आज तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। यहां आम लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। बृहस्पति बाजार मुख्य मार्ग में मवेशियों की बीच भिड़ंत को देखकर लोग सहम गए। कई सब्जी व्यापारियों को दुकान छोडक़र भागना पड़ा। मालूम हो कि बृहस्पति बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के लोग अपनी गाडिय़ों को सडक़ पर खड़ा करते है। ऐसे में भारी क्षति होने की आशंका हर समय बने रहती है। सडक़ पर मवेशियों का दिनभर जमावाड़ा रहता है। नगर निगम का अमला सडक़ पर दुकानों के सामानों को जब्त करने के लिए हर समय तैनात रहते है किंतु आवारा मवेशियों को बाजार से हटाने के लिए कोई समय पर उपस्थित नहीं रहता। आवारा मवेशियों के कारण कई बार लोगों को क्षति होती है। जनहित में निगम के जिम्मेदार अफसरों को वर्षों पुरानी समस्या पर गौर करने की जरूरत है।

सडक़ पर पसरा है बाजार
बृहस्पति बाजार में ज्यादातर दुकान सडक़ पर लगता है। इसके अलावा फल ठेला संचालक चारों ओर घेरबंदी कर लेते हैं। यहां आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। मवेशियों के भिड़ंत से कई बार दो पहिया और चार पहिया वाहनों को क्षति पहुंचती है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के अलावा मुख्य मार्ग में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं। अगर अभियान चलाकर ऐसे मवेशियों को सडक़ों और बाजार से हटाया जाये तो एक बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *