June 21, 2020
राहुल गांधी के जन्म दिवस पर मुंगेली जिला कांग्रेस विधि विभाग द्वारा किया गया विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन परमुंगेली जिला कांग्रेश विधि विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यछ संदीप दुबे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।जिला न्यायलय परिसर में रोटरी क़्वीन पायल लथ, शिल्पी चौधरी, सेक्रेटरी रुचिका कौर, मनीषा जायसवाल, स्वाति श्रीवास्तव के साथ वृक्षरोपण किया गया।उसके पश्चात् कोर्ट परिसर में एक सेनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन लगायी गयी। जिसमे सभी अधिवक्ता गण शामिल हुए।उसके पश्चात जिला अध्यक्ष आनंद पांडेय, मनुराज सोनी पार्षद के साथ जिला अस्पताल मुंगेली में सभी रोगियों और उनके परिजन को खाद्य सामग्री बाटी गयी। वहीं कोरोना योद्धा डॉक्टर और नर्सो का स्वागत सम्मान किया गया। और वृद्धाश्रम जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों को खाद्य सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कमल कांत मिश्रा, अश्वनी जायसवाल, दल्लु सिंह ठाकुर संयुक्त सचिव, आनंद पान्डेय मनुराज सोनी,जीवन बंजारा, केशव यादव, राकेश शुक्ला, जयकरन सिंह,चिंतरम यादव, मारुत सिंह, राजेंद्र चन्द्रवंशी, प्रवीण बिसेन,राजेंद्र पण्डेय, अरविंद राम, कबीर पथी, अभय टंडन, रोहित गेन्द्ले, निमेस पटेल, अजय देवांगन, केएल शर्मा, सम सलीम सहित अन्य अनेक उपस्थित थे।