कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने महापौर और सभापति को स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘कोरोना योद्धा सम्मान’ से सम्मानित किया


बिलासपुर. कांग्रेस मानवाधिकार एवं विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में महापौर एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव,  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं शेख नजीरुद्दीन सभापति का जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के सुदीप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, बिलासपुर लक्की यादव,  संदीप दुबे एवं विधि विभाग के  पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।  कोरोना संक्रमण से बचाव में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले महापौर रामशरण यादव,  प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव तथा सभापति  शेख नजीरुद्दीन को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा है कि करोना काल में समाजसेवा की भावना से सामने आए लोगों ने एक दूसरे की मदद की। बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी घर घर जाकर जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया। बाहर के रहने वाले लोगों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कीं।  शहर के लोगों ने टीम भावना से काम किया।

इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने भी कहा कि महापौर रामशरण यादव,  सभापति शेख नजीरुद्दीन का  सम्मानयानी की शहर की जनता का सम्मान है।  कोरोना से नगर निगम महापौर व सभापति ने  जिस तत्परता और समर्पण के साथ लोगों की मदद की। लोगों तक भोजन पहुंचाया। शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करायी। वह तारीफ ए काबिल है।  अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विवेक तन्खा के प्रति भी आभार जताया।  महापौर रामशरण यादव अटल श्रीवास्तव तथा शेख नजीरूद्दीन  के कार्यों की तारीफ करते हुए कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा के निर्देश पर कोरोना काल में काम करने वाले लोगों की मदद करने प्रदेश  एवं देश के सभी नगर निगम के जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए,  सम्मान कर रहे हैं।

अधिवक्तागणों द्वारा बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन का स्मृतिचिन्ह से सम्मान करते हुए कहा कि हमें गर्व महसूस हो रहा है।  संदीप दुबे ने कहा कि जब पूरे देश में लाखों की संख्या में कोरोनावायरस से लोग जूझ रहे हैं ऐसे समय में बिलासपुर नगर निगम के महापौर व उनकी टीम स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी सड़कों पर निकल कर काम कर रहे हैं लोगों की मदद कर रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम के अलावा रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव,  कोरबा में भी जनप्रतिनिधियों का सम्मान कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से सुदीप श्रीवास्तव,  जिलाध्यक्ष लक्की यादव, संदीप दुबे, सलीम काजी,  डी.एन. प्रजापति, सुरेंद्र सिंह राजपूत, अभिजीत सिंह चौहान,  वीरेंद्र गौरहा, अभिजीत तिवारी,  देवाशीष धारा,  निमेष शुक्ला,  आदित्य यादव, दिनेश ठाकुर,  हेमंत दिध्रस्कर,  विनोद यादव,  दल्लू सिंह ठाकुर,  वीरेंद्र पांडे,  शोभित सिंह,  विधि विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे इस अवसर पर पार्षद राजेश शुक्ला,  शहजादी कुरैशी एवं अन्य कांग्रेसीजन मौजूद थे।

संक्रमणकाल में भी महापौर जनता की सेवा के लिए सड़क पर दिखाई दे रहे
सुदीप श्रीवास्तव तथा सलीम ने कहा  कि महापौर श्री रामशरण यादव ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनता के बीच पहुंचकर जो काम किया है। वह हमेशा लोगों को प्रेरित करेगा।  जनता के बीच उस समय महापौर और उनकी टीम ने काम किया, जब लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। ऐसे समय में महापौर व सभापति सड़क पर दिखाई दे रहे थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!