August 15, 2020
पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में पौधरोपण किया गया

बिलासपुर.पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर मुख्यालय परिसर में सतत वृक्षारोपण अभियान के तहत 14 को वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने विश्वविद्यालय कैम्पस की हरियाली को देखकर हर्ष व्यक्त किये, तथा सभी ने पौधा रोपण किये। इस अवसर पर कुलपति डॉ बंश गोपाल सिंह, कुलसचिव डॉ इंदु अनंत, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, महेश दुबे, प्रमोद नायक , सी. एम. एच. ओ. बिलासपुर डॉ. प्रमोद महाजन, छाया विधायक बेलतरा राजेन्द्र साहू, प्रदीप पांडेय, जावेद तथा विश्वविद्यालय के डॉ बी. एल. गोयल जी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।यह जानकारी डॉ. दीपक पाण्डेय ने दी।

