लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने वाले कोरोना वारियर्स का बिलासपुर पुलिस ने सम्मानित किया
बिलासपुर. पुलिस द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर उत्कृष्ट स्वयं सेवा की भूमिका निर्वाहन करने वाले कोरोना वारियर्स का बिलासपुर पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल द्वारा सम्मान किया गया।
लॉकडाउन के दौरान विस्थापित मजदूर, राहगीर, दैनिक मजदूर, भिखारियों ,पैदल यात्री, मुसाफिरों, महिलाओं एवं बच्चे एवं जरूरतमंदों को ठहरने की व्यवस्था तथा उनके दैनिक उपयोगी की वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री भोजन, पानी, दवाइयां, सेनेटरी नैपकिन वितरण करने वाले तथा रुकने की व्यवस्था हेतु स्वयंसेवी संस्था, व्यापारी संघ, एनजीओ संगठन, मेडिकल संघ एवं शहर के सम्मानीय नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इस महामारी के खिलाफ एक सकारात्मक पहल की गई। जिससे उनके सम्मान में यह आज का आयोजन किया गया।
बिलासपुर पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान शहर में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ख़ुशनुमा माहौल बनाने हेतु बच्चों की खुशियों का भी ख्याल रखा कर बच्चों का जन्मदिन बिलासपुर पुलिस द्वारा मनाया गया। इसी तरह के विभिन्न आयोजनों में व्यापारियों का साथ बिलासपुर पुलिस के साथ रहा। यह आयोजन शहर के मध्य प्रार्थना सभा भवन मैं डेढ़ सौ सम्मानीय नागरिकों के समक्ष 65 एनजीओ के साथ संपन्न हुआ।