आपको गैस बनने की समस्या है तो इन 5 सब्जियों से बचना चाहिए

जिन्हें पेट में गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें अपने खाने में इन 5 सब्जियों का उपयोग कम से कम करना चाहिए…

-पेट में गैस बनने की समस्या होना बहुत सामान्य-सी बात हो गई है। कुछ साल पहले तक पेट में गैस बनने की समस्या आमतौर पर वयस्कों में ही देखने को मिलती थी और इसका कारण माना जाता था कि बढ़ती उम्र के कारण उनका पाचनतंत्र धीमी गति से काम करने लगता है। साथ कम उम्र के लोगों के पेट में गड़बड़ी के चलते ही ऐसी समस्या होती थी। लेकिन अब तो ज्यादातर लोगों का पेट अक्सर गड़बड़ रहता है…

क्यों रहता है ज्यादातर लोगों का पेट खराब?

-आजकल के ज्यादातर लोगों के पास किताबी ज्ञान तो होता है लेकिन व्यवहारिक ज्ञान का बहुत अधिक अभाव होता है। यही कारण है कि वे एक क्लिक के जरिए दुनियाभर के बारे में तो ज्ञान जुटा लेते हैं। लेकिन खुद अपने शरीर और खान-पान के बारे में उन्हें बहुत अधिक जानकारी नहीं होती है।

-वैसे भी आज की जनरेशन टेस्ट की दीवानी है, सेहत अभी तक उनके लिए सैकंडरी होती थी। हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद काफी हद तक स्थितियां बदली हैं और लोग अपनी डायट को लेकर जागरूक होने लगे हैं। लेकिन लापरवाह रवैया रखनेवाले लोगों की कोई कमी नहीं है।

ये 5 सब्जियां नहीं खानी चाहिए
-जिन लोगों के पेट में गैस बनने की समस्या अक्सर रहती है, उन्हें खासतौर पर उन सब्जियों, दालों और साबुत अनाज के सेवन से बचना चाहिए जो शरीर में वायु बढ़ाने का कार्य करते हैं। इनमें मुख्य रूप से जो सब्जियां, अनाज और दालें शामिल हैं, उनके नाम हम आपको यहां बता रहे हैं…

कटहल
– कटहल की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कटहल को वेजिटेरियन लोगों का नॉनवेज माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कटहल की सब्जी बनने के बाद देखने में काफी हद तक नॉनवेज जैसा दिखता है।

अरबी
-अरबी एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग तरीकों से बनाकर खाया जाता है। लेकिन यह टेस्टी सब्जी पेट में गैस बनने की वजह हो सकती है। क्योंकि इसकी प्रकृति वायु वर्धक होती है।-इसलिए जिन लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या या कब्ज की समस्या रहती हो, उन्हें अरबी की सब्जी कम खानी चाहिए। साथ ही जब भी आप इस सब्जी का सेवन करें तो इसे अजवाइन के साथ बनाए। इससे आपको गैस कम बनेगी, साथ ही पेट दर्द नहीं होगा।

मूली
-हालांकि मूली सिर्फ सर्दियों का ही प्राकृतिक फूड है लेकिन आजकल स्टोर्ड फल और सब्जियां हर सीजन में मिलते हैं। हम आपको कभी ऐसे फल और सब्जियां खाने की सलाह नहीं देते हैं, जो ऑफ सीजन हों। जिन लोगों गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें ऑफ सीजन में तो मूली खाने से पूरी तरह बचना चाहिए।

छोले
-छोले खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन छोले खाने से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। खासतौर पर उन लोगों को जिनका पाचनतंत्र स्लो रहता है या जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है। इन लोगों को छोले-चावल, छोले-पूड़ी जैसे भारतीय फेस्टिव फूड को कम से कम खाना चाहिए।

चना
-यहां भुने हुए या खिले हुए चनों की बात नहीं हो रही है। बल्कि उन देसी चनों की बात हो रही है, जिन्हें भारतीय घरों में नाश्ते में बनाया जाता है। या फिर अंकुरित (स्प्राउट्स) के रूप में इन्हें खाया जाता है। अगर आपको गैस बनने की समस्या है तो आप चने का अंकुरित खाने की जगह मूंग का अंकुरित अधिक उपयोग में लाएं।

-राजमा चावल, एक ऐसा भोजन जिसका पूरा हिंदुस्तान दीवाना है। लेकिन जिन लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें राजमा-चावल खाने में अपने स्वाद पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। क्योंकि राजमा शरीर में वायु बढ़ाने का काम करता है। इससे पेट में गैस बनने की समस्या, शरीर में भारीपन जैसी समस्या हो सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!