प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश के साथ गरज चमक

File Photo

बिलासपुर. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण पार्टी उड़ीसा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा तेलंगाना और उससे लगे विदर्भ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्व पश्चिम विंड शियर जोन  16 डिग्री उत्तर में 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच स्थित है। एक द्रोणिका बिहार से दक्षिण अन्दरूनी उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून द्रोणिका बरेली, फैजाबाद पटना, भागलपुर, मालदा और उसके बाद  पूर्व उत्तरपूर्व की ओर असम होते हुए नागालैंडतक स्थित है। कल दिनांक 19 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!