उस्लापुर ओव्हर ब्रिज के नीचे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


बिलासपुर. उस्लापुर ओव्हर ब्रिज के नीचे पत्नी मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शरीर भारी होने करण युवक मृत अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा रहा आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्लापुर में रहने वाला राम मनोज उर्फ लाला आयु 35 वर्ष ने ओव्हरब्रिज के नीचे आम के पेड़ में फांसी लगा ली। वजन भारी होने के कारण फंदा टूट गया जिसके कारण युवक मृत अवस्था में झाडिय़ों में पड़ा रहा। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी चार माह से अपने मायके में रह रही है। उसे दो बेटे भी है। बहरहाल मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।इस दौरान उस्लापुर ओव्हर ब्रिज में आने जाने वालों की भीड़ लगी रही। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में जांच कार्रवाई में जुट गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!