जिला स्तरीय वर्चुवल किसान सम्मेलन आज
बिलासपुर. केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा अवैधानिक तरीके से पारित तीन किसान विरोधी काले कानून जमाखोरी, मुनाफाखोरी और उपभोक्ता विरोधी कानून के खिलाफ प्रदेश के चरणबद्ध आंदोलन के तहत 10 अक्टूबर को दोपहर 11ः00 बजे से स्थानीय तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में वर्चुवल किसान सम्मेलन आयोजित है, जिसे राजीव भवन रायपुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पूनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितीन त्रिवेदी के हवाले से जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश पर सभी ब्लॉकों और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 अक्टूबर को किसान सम्मेलन की तैयारी कर ली गई है। यह वर्चुवल किसान सम्मेलन प्रदेश के 36 जिला मुख्यालयों एवं 307 ब्लॉक मुख्यालयों में आयोजित है। बिलासपुर जिले में आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष द्वय विजय केशरवानी ग्रामीण, प्रमोद नायक शहर ने पूरी तैयारी कर ली है। बिलासपुर जिले के शहर मुख्यालय बिलासपुर सहित ब्लॉक बिल्हा मस्तुरी, तखतपुर, कोटा, रतनपुर, सीपत, तिफरा, में सम्मेलन आयोजित है। अभयनारायण ने आगे बताया की उक्त सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव विधायक एवं संसदीय सचीव श्रीमति रश्मि सिंह, विधायक शैलेष पाण्डे, अपेक्स बैंक के चेयरमेन बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री, अर्जुन तिवारी, कार्यकारणी सदस्य विष्णु यादव, प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे, किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष समस्त पूर्व विधायक, समस्त पूर्व सांसद, समस्त विधायक प्रत्याशी पूर्व महापौर, प्रदेश कांग्रेस के समस्त स्थानीय पदाधिकारी, समस्त जिला पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एन.एस.यू.आई किसान कांग्रेस, पार्षद दल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।