छत्तीसगढ जनता कांग्रेस के नेता लोरमी विधायक धरमजीत सिंह बदलापुर बोलने से पहले सबूत पेश करें

बिलासपुर. अमित जोगी की गिरफ्तारी को लेकर छजका नेता विधायक लोरमी धरमजीत सिंह ने बदले की राजनीति बताया। बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने धरमजीत से सवाल किया कि किस बात का बदला सरकार ले रही है यह बताए? तीन जनम प्रमाण पत्र अमित जोगी ने बनाया! हाई पावर कमेटी के फैसले के अनुसार गलत जाति प्रमाण पत्र माननीय अजीत जोगी ने बनाया। इस दोनो घटना की शिकायत तत्कालीन भाजपा एवं आदिवासी नेता संत कुमार नेताम एवं 2013 में भारतीय जनता पार्टी की मरवाही की भाजपा पार्टी वर्तमान भाजपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने किया है। फिर इसमें धरमजीत के अनुसार कांग्रेस या भूपेश सरकार कहाॅ से आ गयी? भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एस पी का घेराव किया एवं अपनी एफ आई आर पर कार्यवाही की माॅग की थी। विधायक धरमजीत सिंह जी यह बतावे कि अमित जोगी के तीन जनम प्रमाण पत्र सारबहरा (मरवाही) इन्दौर (मध्यप्रदेश) और टैक्सास (अमेरिका) है कि नही? और यदि नहीं है तो कोर्ट में बताये कि तीन प्रमाण पत्र नही है। धरमजीत सिंह हमेशा निष्ठा बदलने के लिए जाने जाते है। कांग्रेस ने उनको सबकुछ दिया विधायक बनाया और आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ एहसानमंद होने के बजाय झूठे और मनगढंत आरोपो द्वारा अपनी निष्ठा अमित जोगी को दिखाने के लिए लगा रहे है। राष्ट्रीय महासचिव छ.ग. प्रभारी पी.एल.पुनिया ने स्पश्ट रूप से कह दिया था कि यह भाजपा और छजका के बीच का मामला है और कानून अपना काम कर रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!