विपरीत परिस्थितियों में खुद के प्रति कठोर अनुशासन, निरंतर योग अभ्यास से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है : योग गुरु महेश अग्रवाल


भोपाल. रामखेलावन पटेल राज्य मंत्री म. प्र. शासन द्वारा भोपाल हाट में आयोजित रीजनल सरस मेला में आदर्श योग आध्यात्मिक केन्द्र योग गुरु महेश अग्रवाल द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जन जागरण के लिए किए जा रहें कार्यों की सरहाना की।


आदर्श योग आध्यात्मिक केन्द्र स्वर्ण जयंती पार्क भोज यूनिवर्सिटी के सामने तालाब के पास कोलार रोड भोपाल में कई वर्षो से निःशुल्क योग प्रशिक्षण देते हुए सभी योग साधकों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखा रहा है।


केन्द्र की विशेषता है कि कोई अवकाश नहीं रहता है | वर्तमान में लॉकडाउन के समय से लगभग 11 माह से ऑनलाइन माध्यम से सुबह 5 से 7 एवं पार्क में सुबह 8 से 9 योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें सभी उम्र के लोगों महिला, पुरुष, बच्चे आ सकते है |


सभी योग साधकों का जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक पर्व, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग दिवस स्वछता अभियान नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण अभियान के द्वारा जन जागरण किया जाता है | साथ ही भोपाल में लगने वाले अंतर्राष्ट्रीय वन मेला रीजनल सरस मेला जैसे मेलों में भी स्टॉल लगाकर लोगों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी एवं साहित्य निशुल्क देकर जागरूक किया जाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!