पानी में भिगोकर रोज सुबह खाएं 10 किशमिश, मिलेगी खूब ताकत, थम जाएगा बुढ़ापा
किशमिश का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश को भिगो कर खाने के फायदे कितने हैं। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।
किशमिश या अन्य ड्राई फ्रूट का सेवन हम सभी ने किया है। किशमिश के जरिए सदियों से ही हमारे घरों में व्यंजन बनाए जाते हैं। इसके अंदर मौजूद गुण और इसके स्वाद की वजह से लोग इसके दीवाने हैं। भारतीय बाजार में यह अन्य ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले काफी सस्ता भी है। लेकिन बहुत ही कम लोग इसके फायदो को दुगना करने की तरकीब जानते हैं।
अगर आप भी किशमिश के फायदे दोगुना करना चाहते हैं तो इसका सेवन आपको भिगोकर करना होगा। आपने आज तक सिर्फ बादाम या अखरोट ही भिगोकर खाएं होंगे। लेकिन किशमिश को भिगोकर खाने के बारे में शायद सोचा भी ना हो। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किशमिश को भिगोकर क्यों खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए।

बदलते मौसम की मार झेलने वाले लोग अक्सर बीमार पड़ने लगते हैं। इसका कारण होता है उनका कमजोर इम्यून सिस्टम। अगर आपको भी यह समस्या है तो आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। दरअसल किशमिश के अंदर पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। यही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इसके अलावा इसके अंदर बायोफ्लेवनोएड्स भी होते हैं जो आपको इंफेक्शन से बचा कर रखते हैं।

किशमिश के अंदर नेचुरल शुगर होता है, जो आपकी तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा किशमिश के अंदर अधिक मात्रा में अमीनो एसिड होता है, जो हाई इंटेसिटी वर्कआउट के बाद आपके मसल्स को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है। अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो किशमिश को भिगोकर खाने से यह आपके खेल को सुधार सकती है।

अगर आप किशमिश का सीधा सेवन करने की बजाय। 150 ग्राम किशमिश को दो कप पानी में भिगोकर रखते हैं और अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी लेते हैं, तो यह आपकी बॉडी के अंदर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके अलावा यह आपके लिवर की प्रक्रियाओं में सुधार करता है। साथ ही इससे आपका खून भी साफ होता है।
नोट – ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया आपको केवल ऑर्गेनिक किशमिश के साथ ही करनी है। क्योंकि अन्य किशमिश पर केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो, ऐसा हो सकता है। जिसकी वजह से केवल ऑर्गेनिक किशमिश को ही भिगोकर उसका पानी पिए।