वीडियो : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
बिलासपुर. आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर 75 सप्ताह तक चलने वाली अमृत महोत्सव के माध्यम से देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुती देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन व उनके कार्यो से देश को नई ऊर्जा मिलेगी। उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ दांडी मार्च की शुरूवात आज ही के दिन 12 मार्च 1930 में साबरमति आश्रम से की थी। श्री अग्रवाल ने कहा कि दांडी मार्च से पूरे देश के लोग जुड़ते चले गए यह अंग्रेजों के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन हुआ। इस दौरान देश की आजादी में अपने प्रांणों की आहुती देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके संघर्ष के जीवन गाथा जो इतिहास बना आज हम उन सेनानियों को नमन करते है,1947 को देश आजाद हुआ प्रत्येक वर्ष हम सब स्वतंत्रता दिवस मनाते आ रहे है। श्री अगव्राल ने कहा कि धन्यवाद देता हूँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर उनके मार्गदर्शन एवं मार्गदर्शन में पूरे देश अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। इसकी शुरूवात आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबरमति आश्रम से झंण्डी दिखाकर रवाना किया है जो पूरे देश में इस महोत्सव के माध्यम से देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे 75 सप्ताह तक यह कार्यक्रम चलेगा श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वयं बिलासपुर के इस स्थान पर आये थे।